ग्राम पंचायत रजवास का विकास अधिकारी राजेश्वरी यादव किया औचक निरीक्षण

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद सैनी): ग्राम पंचायत रजवास में संचालित योजनाओं का विकास अधिकारी राजेश्वरी यादव ने सघन निरीक्षण करके आवश्यक दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान ग्राम विकास अधिकारी विनोद परिडवाल ने विकास कार्यों, सफाई व्यवस्था तथा स्वच्छ भारत मिशन सहित कई गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। विकास अधिकारी यादव ने सडक की नालियों, मुख्य सडक़ों और सार्वजनिक स्थानों की स्वच्छता का निरीक्षण किया। ग्रामवासियों से बातचीत की। जिसमें लोगों ने बताया कि रजवास में कचरा गाड़ी प्रतिदिन आती है। दुकानदारों को भी कचरा डस्टबिन में ही डालने के लिए प्रेरित किया गया। निरीक्षण के दौरान विकास अधिकारी यादव ने ग्राम पंचायत भवन का भी अवलोकन किया। उन्होंने सुसज्जित व्यवस्था एवं रख रखाव की प्रशंसा की। इस दौरान प्रशासक कानाराम जाट को निर्देश दिए कि पंचायत क्षेत्र में सफाई व्यवस्था सुचारू रखें एवं गांव में स्वच्छता रखने में सक्रिय भूमिका निभाएं। निरीक्षण के दौरान कुछ ग्रामीणों ने नालियों की नियमित सफाई नहीं होने की शिकायत भी की। जिस पर विकास अधिकारी यादव ने संबंधित कार्मिकों को निर्देशित किया कि नालियों की नियमित समयबद्ध सफाई सुनिश्चित की जाएं। कार्य में पारदर्शिता व जिम्मेदारी सुनिश्चित करें। विकास अधिकारी ने सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र परिवार तक पहुंचाने पर विशेष जोर देते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। इस अवसर पर एईएन अमित गुर्जर, रामस्वरूप माली, कनिष्ठ सहायक नंदकिशोर बैरवा, ई-मित्र संचालक किशन चौधरी, बजरंगलाल प्रजापत व राजेश मीणा सहित कई ग्रामीण मौजूद थे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!