झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): राजस्थान राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों की श्रृंखला में रविवार, 21 दिसंबर को ‘रन फॉर विकसित राजस्थान’ का आयोजन किया जाएगा। जिला कलेक्टर डॉ.अरुण गर्ग ने बताया कि यह रन प्रातः 7.30 बजे स्वर्ण जयंती स्टेडियम, झुंझुनूं से प्रारंभ होकर शहीद स्मारक तक आयोजित की जाएगी। रन में जनप्रतिनिधि, युवा, खिलाड़ी व आमजन भाग लेंगे। इस आयोजन का उद्देश्य राज्य सरकार की विकासात्मक उपलब्धियों और “विकसित राजस्थान” की संकल्पना के प्रति आमजन में जागरूकता बढ़ाना है।
3/related/default