बुहाना (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सुशासन का संदेश आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित सुशासन (सुराज) यात्रा रथ शुक्रवार को सूरजगढ़ विधानसभा के झांझा, खांदवा, घसेड़ा, देवलवास एवं सांतोर सहित एक दर्जन गांवों में पहुंचा।
इस दौरान भाजपा नेताओं ने ग्रामीणों को पॉलीथीन का उपयोग न करने की शपथ दिलाते हुए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा सरकार के पॉलीथिन व सिंगल यूज प्लास्टिक बहिष्कार अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष व रथ यात्रा प्रभारी सुभाष शर्मा ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अधिक से अधिक पौधारोपण करने तथा पॉलीथिन के स्थान पर कपड़े के थैले के उपयोग करने की अपील की। बुहाना ग्रामीण मंडल बुहाना राजपाल सिंह तंवर, भाजपा नेता कृष्ण यादव ने ग्रामीणों को भजनलाल सरकार की उपलब्धियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान सामाजिक चिंतक एवं अन्वेषी महेश शर्मा, झान्झा पूर्व सरपंच घीसाराम, सुबेदार बहादुर सिंह, सुरेश कुमार भालोठ, अभिषेक शर्मा, लालचंद पूनिया, तुलाराम, मंडल संयोजक सुरेन्द्र यादव, महेंद्र यादव, मनजीत सिंह, सहायक विकास अधिकारी यादराम, सत्यवीर ठेकेदार, ग्राम विकास अधिकारी शंकरलाल शर्मा, सांतोर सरपंच सुनील कुमार, मोहम्मद आरिफ, बलवीर जांगिड़, सांवरमल प्रजापत, दीपक मेघवाल, कमल सिंह, क्षत्रपाल यादव, मंडल संयोजक सुरेन्द्र यादव, चंद्रपाल यादव, राकेश कुमार शर्मा सहित अनेक जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।