“बीकानेर बनेगा इतिहास का आईना” देश-विदेश के दुर्लभ सिक्के, करेंसी और डाक टिकट होंगे प्रदर्शित

AYUSH ANTIMA
By -
0

 

बीकानेर(सरजीत सिंह)। बीकाणा न्यूमिसमेटिक सोसायटी के तत्वावधान में आगामी 26, 27 एवं 28 दिसम्बर 2025 को तीन दिवसीय बिकाणा मुद्रा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। गंगाशहर रोड स्थित जैन स्कूल के सामने अग्रवाल भवन में आयोजित होने वाले इस महोत्सव में देश-विदेश के सिक्कों, करेंसी नोटों, टोकन, मेडल, डाक टिकटों एवं अन्य प्राचीन वस्तुओं का भव्य प्रदर्शन किया जाएगा। आयोजन में प्रवेश पूर्णतः निःशुल्क रहेगा।
सोसायटी के अध्यक्ष किशन लाल सोनी ने बताया कि इस मुद्रा महोत्सव में देश के विभिन्न शहरों से करीब 50 स्टॉल लगाए जाएंगे, जहां दुर्लभ सिक्कों, पुराने-नए करेंसी नोटों, डाक टिकटों, ऐतिहासिक समाचार पत्रों और प्राचीन धरोहरों को प्रदर्शित किया जाएगा। महोत्सव के दौरान बीकानेर के स्थानीय नागरिक भी अपने पास उपलब्ध पुराने सिक्कों और करेंसी नोटों का विशेषज्ञों से मूल्यांकन करवा सकेंगे। किशन लाल सोनी ने बताया कि वर्तमान समय में सोशल मीडिया और यूट्यूब पर सिक्कों व नोटों की कीमतों को लेकर भ्रामक प्रचार कर लोगों को ठगा जा रहा है। ऐसे में आमजन को सही जानकारी देने और जागरूक करने के उद्देश्य से यह आयोजन बेहद जरूरी है। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व भी बीकाणा न्यूमिसमेटिक सोसायटी द्वारा बीकानेर में दो सफल प्रदर्शनियां आयोजित की जा चुकी हैं, जिनमें बड़ी संख्या में लोगों ने अपने संग्रह की वास्तविक कीमत जानी और इस विधा के बारे में जानकारी हासिल की।
महोत्सव का उद्घाटन डाॅ. नितिन गोयल, वरिष्ठ अनुसंधान अधिकारी, राजस्थान प्राच्य विद्या प्रतिष्ठान द्वारा किया जाएगा।

सोसायटी के उपाध्यक्ष जसवंत सिंह पारख ने बताया कि आयोजन के दौरान बीकानेर के विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों का शैक्षणिक भ्रमण भी कराया जाएगा, ताकि बच्चों को ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण और उनके महत्व के प्रति प्रेरित किया जा सके। आयोजकों के अनुसार तीनों दिनों में हजारों दर्शकों के पहुंचने की संभावना है। इस महोत्सव में बेंगलुरु, महाराष्ट्र, कोलकाता, मुंबई, पुणे, चेन्नई, इंदौर, भोपाल, अहमदाबाद, सूरत, जयपुर, उदयपुर, जोधपुर, जैसलमेर सहित देश के विभिन्न राज्यों से संग्रहकर्ता भाग लेंगे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!