‘रन फॉर विकसित राजस्थान’ के जरिए आरोग्यता और विकास का संदेश

AYUSH ANTIMA
By -
0

बीकानेर। राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में रविवार को शहर में ‘रन फॉर विकसित राजस्थान’ का आयोजन किया गया। जिला प्रशासन और राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद के संयुक्त तत्वावधान में डॉ. करणी सिंह स्टेडियम से शुरू हुई इस रन को संभागीय आयुक्त विश्राम मीणा और जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
दौड़ में स्कूली-कॉलेज विद्यार्थी, खिलाड़ी, एनएसएस-एनसीसी, स्काउट-गाइड तथा बड़ी संख्या में सरकारी कार्मिक शामिल हुए। सभी प्रतिभागी विभिन्न मार्गों से होते हुए कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे। इस दौरान संभागीय आयुक्त और जिला कलेक्टर भी पैदल चलते हुए प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाते नजर आए।
कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित संक्षिप्त कार्यक्रम में संभागीय आयुक्त ने कहा कि स्वस्थ शरीर ही खुशहाल जीवन की पहली शर्त है और प्रत्येक व्यक्ति को किसी न किसी खेल को अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए। जिला कलेक्टर ने बताया कि 13 से 25 दिसंबर तक राज्य सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
कार्यक्रम के दौरान मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर 18 वर्ष पूर्ण कर चुके युवाओं से नाम जुड़वाने की अपील की गई। साथ ही नन्हें खिलाड़ियों और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों की हौसला अफजाई भी की गई।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!