राजस्थान के साइक्लिस्टों ने रचा नया इतिहास, ट्रैक नेशनल चैंपियनशिप में जीते तीन पदक

AYUSH ANTIMA
By -
0



रुद्रपुर (उत्तराखंड)। रुद्रपुर, उत्तराखंड में आयोजित ट्रैक नेशनल साइक्लिंग चैंपियनशिप में तीसरे दिन राजस्थान के साइक्लिस्टों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नया इतिहास रच दिया। सीनियर वर्ग में पहली बार सिल्वर मेडल जीतकर राज्य ने बड़ी उपलब्धि हासिल की। प्रतियोगिता में राजस्थान की टीम ने कुल एक स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक अपने नाम किए।
महिला एलीट वर्ग की 4 किलोमीटर स्पर्धा में हर्षिता जाखड़ ने रजत पदक जीतकर इतिहास बनाया। वहीं महिला जूनियर वर्ग की 3 किलोमीटर स्पर्धा में अंजलि जाखड़ ने स्वर्ण पदक हासिल किया। पुरुष जूनियर वर्ग की 3 किलोमीटर स्पर्धा में शिव रतन ने कांस्य पदक जीतकर टीम की सफलता में योगदान दिया।
इस उपलब्धि पर चयन समिति की चेयरमैन सारिका चौधरी ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए इसे उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण का परिणाम बताया तथा उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। अंतरराष्ट्रीय कोच दयालाराम जाट, चयन समिति के सदस्य राजेंद्र कुमार शर्मा और गजेंद्र चौधरी ने भी टीम के प्रदर्शन की सराहना की।
सारिका चौधरी ने बताया कि इस सफलता में टीम कोच श्रवण डूडी, राकेश कुमार जाखड़, सुन्दर लाल विश्नोई, सावराराम चीघा और टीम मैनेजर तरुणा विश्नोई की अहम भूमिका रही। इसके साथ ही वेद प्रकाश विश्नोई, सीनियर खिलाड़ी राकेश जाखड़, जीताराम, रामकरण गाट, रामधन चौधरी, सुरेश विश्नोई (महाराणा प्रताप अवार्डी), ओमप्रकाश गाट, खेमचंद गहलोत एवं शिवरतन गाट सहित अनेक खेलप्रेमियों ने टीम को बधाई दी।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!