आपके लिए व्यर्थ पर दूसरों के लिए जरूरी कैंपेन का हुआ आयोजन

AYUSH ANTIMA
By -
0


बहरोड़: मंथन फॉउन्डेशन चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा रविवार देर शाम कस्बे के पंचमुखी हनुमान मंदिर परिसर में आपके लिए व्यर्थ पर दूसरों के लिए जरूरी कैंपेन का आयोजन किया गया।
मंथन संरक्षक वसंती यादव ने बताया कि कार्यक्रम में जरूरतमंद बच्चों को शिक्षण सामग्री वितरित की गई। साथ ही घरों से निकलने वाले पहनने योग्य कपड़े, खिलौने, बर्तन, जूते, शॉल, स्वेटर, बैग इत्यादि सामग्री एकत्रित की गई तथा पंचमुखी हनुमान मंदिर सेवा समिति द्वारा संचालित निःशुल्क भोजन व्यवस्था के लाभान्वित लगभग 200 जरूरतमंद लोगों को यह सामग्री वितरित की। गौरतलब है कि मंथन द्वारा गत 11 वर्षों से यह अभियान जारी है जिसमें अब तक सैकड़ों परिवार लाभान्वित हो चुके हैं। कार्यक्रम के दौरान मंथन संस्थापक डॉ.पीयूष गोस्वामी, राष्ट्रीय सचिव डॉ.सविता गोस्वामी, महिला इकाई अध्यक्ष नेहा जैन, अमिता यादव, रेखा अग्रवाल, अंकित सेन सहित पंचमुखी हनुमान सेवा समिति से कैलाश तिवारी गुरुजी, सीताराम गुप्ता, एस सी गुप्ता, सतवीर यादव व अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!