शहर कांग्रेस का सड़क–नाली सहित आधारभूत समस्याओं को लेकर कुचीलपुरा में विरोध प्रदर्शन

AYUSH ANTIMA
By -
0


बीकानेर। शहर में लंबे समय से सड़क, नाली, बिजली और शुद्ध पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं के अभाव से परेशान नागरिकों की आवाज उठाते हुए आज शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने जिलाध्यक्ष मदनगोपाल मेघवाल के नेतृत्व में कुचीलपुरा क्षेत्र में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।

जिलाध्यक्ष मदनगोपाल मेघवाल ने कहा कि राजस्थान में भाजपा सरकार के दो साल बीत जाने के बाद भी बीकानेर शहर की जनता बुनियादी सुविधाओं को तरस रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीकानेर पूर्व और पश्चिम के दोनों भाजपा विधायक, नगर निगम में भाजपा बोर्ड और पूरा प्रशासन शहर की समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
मेघवाल ने कहा, “जनता को उसकी मूलभूत सुविधाएं तक उपलब्ध नहीं करवा पाना शासन और प्रशासन की स्पष्ट विफलता है। आज का यह प्रदर्शन सांकेतिक है, लेकिन यदि हालात नहीं सुधरे तो कांग्रेस जन आंदोलन खड़ा करेगी।”

पूर्व जिला अध्यक्ष एवं बीकानेर पूर्व विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी रहे यशपाल गहलोत ने कहा कि भाजपा सरकार हर बार जनता को भ्रमित कर वोट लेती है, लेकिन काम के समय मुंह मोड़ लेती है। उन्होंने कहा कि जनता की उपेक्षा को अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

सोशल मीडिया प्रभारी अकरम अली ने बताया कि विरोध प्रदर्शन में प्रदेश महासचिव जिया-उर-रहमान आरिफ, ब्लॉक अध्यक्ष आनंद सिंह सोढा, वरिष्ठ कांग्रेसी पन्नालाल मेघवाल, महासचिव आजम अली, करणीसिंह राजपुरोहित, राहुल जादूसंगत, मनोज किराडू, अहमद अली भाटी, सचिव रामनाथ आचार्य, सरदार अमरीक सिंह, ताहिर हसन कादरी, कर्नल शिशुपाल सिंह, पूर्व पार्षद महेंद्र सिंह बडगूजर, मनोज गहलोत, नितिन वत्स सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!