निरीक्षण में मिली गंदगी और लापरवाही पर कलेक्टर सख्त, अस्पताल प्रशासन को फटकार

AYUSH ANTIMA
By -
0



अलवर: जिला कलेक्टर अर्तिका शुक्ला गुरुवार को अलवर जिला अस्पताल के निरीक्षण पर पहुंची। यहां दवा वितरण विंडो (DDC) के बाहर गंदगी और कंस्ट्रक्शन का सामान बिखरा मिला, जबकि यहीं मरीज दवाइयों के लिए लाइन में लगते हैं। इस पर कलेक्टर ने पीएमओ और संबंधित इंचार्ज को कड़ी फटकार लगाते हुए निर्देश दिया कि “अभी तुरंत पूरी जगह साफ करवाओ और कंस्ट्रक्शन का सामान हटवाओ, ताकि मरीजों को परेशानी न हो।” उन्होंने DDC स्टाफ को भी चेतावनी दी कि खिड़की के बाहर गंदगी नहीं रहनी चाहिए, यह उनकी जिम्मेदारी है। इसके बाद कलेक्टर ने पर्ची काउंटर, विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया और मरीजों से उनकी समस्याएं भी जानीं। सर्दी को देखते हुए पीएमओ को मरीजों के लिए बेहतर इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

*100 बेड वाले नए वार्ड के निर्माण पर नाराज़गी*

अस्पताल के लिए RSRDC द्वारा बनाए जा रहे 100 बेड के नए वार्ड के निर्माण स्थल पर भी कलेक्टर को खुले में कंस्ट्रक्शन मटेरियल और अनावश्यक सामान पड़ा मिला। उन्होंने सवाल किया कि इसे ग्रीन तिरपाल से क्यों नहीं ढका गया। कर्मचारी ने जवाब दिया कि आज ही ढकवा देंगे, जिस पर कलेक्टर ने सख्त लहजे में कहा—“आज आपकी पेनल्टी लगेगी।” 
*मीडिया से कलेक्टर की बातचीत*
कलेक्टर शुक्ला ने कहा कि अस्पताल में कई एजेंसियों द्वारा रेनोवेशन का काम चल रहा है, इसलिए निरीक्षण जरूरी था। मरीजों की सर्दियों में सुविधाओं पर भी चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि DDC के बाहर शेड नहीं था और वहां कंस्ट्रक्शन मटेरियल रखा हुआ था, जिसे हटाने के निर्देश दे दिए हैं। उन्होंने बताया कि 100 बेड वार्ड का काम धीमी गति से चल रहा है, इसलिए RSRDC को गति बढ़ाने को कहा है। साथ ही ठंड के मौसम में मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए हैं।
Tags:

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!