बीकानेर में वाहन फिटनेस समस्या पर देहात अध्यक्ष श्याम पंचारिया नें की डिप्टी से बात, मिला आश्वासन

AYUSH ANTIMA
By -
0


बीकानेर(नारायण उपाध्याय)। मोटर, ट्रक और अन्य वाणिज्यिक वाहन मालिकों को लंबे समय से वाहन फिटनेस प्रमाणपत्र के लिए हो रही भारी परेशानियों को देखते हुए भाजपा देहात ज़िलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने मंगलवार को प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा से दूरभाष पर विस्तृत चर्चा की।

जिले में पर्याप्त फिटनेस सेंटर न होने से वाहन मालिकों को दूरस्थ क्षेत्रों में जाना पड़ रहा है, जिससे समय, धन और श्रम तीनों की हानि हो रही है। पंचारिया ने इन समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए कहा कि बीकानेर जिला मुख्यालय सहित छतरगढ़, खाजूवाला, लूणकरणसर, नोखा, कोलायत और श्रीडूंगरगढ़ जैसे सभी तहसील मुख्यालयों पर फिटनेस सेंटर की स्थापना अत्यावश्यक है।

उपमुख्यमंत्री डॉ. बैरवा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने परिवहन विभाग को आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देश जारी करने की बात कही और कहा कि सरकार वाहन मालिकों की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस संवाद के बाद जिलेभर के वाहन मालिकों में उम्मीद जगी है कि जल्द ही फिटनेस प्रमाणपत्र प्रक्रिया को सरल, सुगम और पारदर्शी बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!