आज शहर में कई क्षेत्रों में बिजली कटौती

AYUSH ANTIMA
By -
0


बीकानेर। जीएसएस/फीडर के रख-रखाव कार्य के चलते आज शुक्रवार 5 दिसम्बर को शहर के अनेक क्षेत्रों में निर्धारित समयावधि के लिए बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। प्रातः 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक छिम्पो का मोहल्ला, पशु चिकित्सालय और मुख्य सड़क क्षेत्र में कटौती रहेगी। प्रातः 10 से 11 बजे तक अंत्योदय नगर, डूडी पेट्रोल पंप, ईएसआई अस्पताल, जाट धर्मशाला, कड़वासरा चक्की, रामदेव मंदिर के पास बंगला नगर और हासन प्रसाद वाली गली में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। प्रातः 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक अंत्योदय नगर बी व सी सेक्टर तथा परी आइस फैक्ट्री के पास का क्षेत्र प्रभावित रहेगा। प्रातः 11:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक वेयरहाउस के पास बंगला नगर में बिजली बंद रहेगी। वहीं प्रातः 8:30 से 11 बजे तक बल्लभ गार्डन, चिराग होटल के सामने का क्षेत्र, आई-ब्लॉक, जे-ब्लॉक, डी-ब्लॉक, एच-ब्लॉक, सी-ब्लॉक और के-ब्लॉक में आपूर्ति बाधित रहेगी।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!