झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): जिले में सर्दियों के मौसम को देखते हुए सोमवार से 'कोई ठिठुरे नहीं' अभियान का शुभारंभ नगर परिषद से हुआ। श्रीश्याम आशीर्वाद सेवा संस्था की ओर से इस बार सर्दियों के दौरान डेढ महीने में पांच हजार कंबलों के वितरण का लक्ष्य लिया गया है। जिसके शुभारंभ पर सोमवार को पहले दिन नगर परिषद में 400 कंबलों का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ जिला कलेक्टर डॉ.अरूण गर्ग, एसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय, कलेक्टर की धर्मपत्नी श्रीमती ममता गर्ग और नगर परिषद आयुक्त देवीलाल बोचल्या ने किया। इस मौके पर संस्था के ट्रस्टी डॉ.डीएन तुलस्यान ने बताया कि सोमवार को पहले दिन ओपी खेतान एवं रेखादेवी खेतान मेमोरियल फाउंडेशन मुंबई के ट्रस्टी अक्षत—आयुष अशोक कुमार खेतान मुंबई की ओर से 300 तथा दुबई प्रवासी सीए आशीष तुलस्यान व मुंबई प्रवासी अमित तुलस्यान सुपुत्र शैलेंद्र तुलस्यान की ओर से 100 कंबलों का वितरण किया गया है। 15 जनवरी तक विभिन्न प्रवासी, अप्रवासी और स्थानीय भामाशाहों की मदद से पांच हजार कंबलों का वितरण किया जाएगा। कार्यक्रम में बोलते हुए जिला कलेक्टर डॉ.अरूण गर्ग और एसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय ने कहा कि श्री श्याम आशीर्वाद सेवा संस्था द्वारा सामाजिक सरोकारों की दिशा में किए जा रहे कार्य निसंदेह प्रशंसनीय है। श्रीश्याम आशीर्वाद सेवा संस्था, भामाशाहों और जरूरतमंदों के बीच सेतू का काम कर रहा है। जिससे और भी संगठन, सामाजिक कार्यकर्ता और भामाशाह प्रेरणा ले सकते है। उन्होंने कहा कि इस अभियान में प्रशासन भी अपना पूरा सहयोग देगा। साथ ही यह सुनिश्चित किया जाएगा कि सर्दियों में कोई भी जरूरतमंद बिना गर्म कपड़ों और कंबलों के ना रहे। इस मौके पर बतौर विशिष्ट अतिथि दुबई प्रवासी कलेक्टर डॉ.अरूण गर्ग के भाई सीए आलोक गर्ग तथा राकेश गुप्ता अजमेर भी मौजूद थे। अतिथियों का श्री श्याम आशीर्वाद सेवा संस्थान के ट्रस्टी डॉ.डीएन तुलस्यान, वरिष्ठ कर सलाहकार श्रवण केजड़ीवाल, आदर्श बाल निकेतन के सचिव परमेश्वर हलवाई, लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष रोहिताश्व बंसल, सीए पवन केडिया, सुनिल तुलस्यान, श्री गोपाल गौशाला के मंत्री नेमी अग्रवाल तथा दवा व्यवसायी राजेश गुप्ता एवं हरिश तुलस्यान ने स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन नगर परिषद आयुक्त के पीए रामकरण यादव तथा हरिश तुलस्यान ने किया। कार्यक्रम में नगर परिषद के एक्सईएन रोहित जांगिड़, जेईएन अजय कुमार, लॉयंस क्लब के नरेंद्र व्यास, चंद्रप्रकाश जालान एवं विनोद गोयनका आदि मौजूद थे।
3/related/default