जयपुर: राजधानी जयपुर के झोटवाड़ा, कालवाड रोड स्थित सोमानी इंटरनेशनल स्कूल में 30-31 दिसंबर को ग्रैंडपेरेंट्स डे कार्यक्रम आयोजित हुआ। आयोजित ग्रैंडपेरेंट्स डे कार्यक्रम मैं मंगलवार को कक्षा 1 और 2 के बच्चों ने दादी अम्मा दादी अम्मा मान जाओ ना, नानी तेरी मोरनी को मोर ले गए जैसी विभिन्न प्रकार की रंगारंग प्रस्तुति देकर वहां उपस्थित सभी का मन मोह लिया। ग्रैंडपेरेंट्स कार्यक्रम में बच्चों के दादा-दादी व नाना -नानी ने भाग लिया एवं बच्चों का उत्साह वर्धन किया। इस अवसर पर विद्यालय द्वारा बच्चों सहित दादा-दादी व नाना-नानी को विभिन्न प्रकार की गतिविधियों के माध्यम से खेल खिलाए गए। विजेता प्रतिभागियों को निदेशक सुनील सोमानी द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
3/related/default