शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए

AYUSH ANTIMA
By -
0



अलवर: आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण जयपुर तथा जिला कलेक्टर अलवर एवं सीएमएचओ डॉक्टर योगेंद्र शर्मा के निर्देशानुसार जिले में चल रहे शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत आज अलवर शहर स्थित चिनार स्कूल एवं डीपीएस स्कूल में विद्यार्थियों को मिलेट्स के महत्व, खाद्य पदार्थों के फोर्टिफिकेशन तथा स्वस्थ आहार के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। छात्रों को बताया गया कि रोजाना उपयोग होने वाले खाद्य तेल को बार-बार गर्म करने से बचना चाहिए, साथ ही खाने में नमक, चीनी और तेल का कम से कम उपयोग करना बेहतर है। जंक फूड से दूरी बनाने और मौसमी हरी सब्जियों व फलों को दैनिक आहार में शामिल करने के लिए भी प्रेरित किया गया। आयुक्त स्तर से प्राप्त निर्देशों के अनुसार पूर्व में असुरक्षित श्रेणी में पाए गए खाद्य प्रतिष्ठानों का पुनः नमूनीकरण किया जा रहा है। इसी क्रम में आज ग्रहणी मसाला उद्योग, आटा वाली गली अलवर से हल्दी पाउडर का नमूना, जैन मसाला उद्योग केड़लगंज से लाल मिर्च पाउडर का नमूना तथा योगेश मिष्ठान भंडार, मोहना बाबा की प्याऊ बस स्टैंड से कलाकंद का नमूना जांच हेतु लिया गया। यदि लिए गए नमूने दोबारा असुरक्षित पाए जाते हैं तो संबंधित प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई प्रस्तावित की जाएगी। कार्यवाही के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी केशव गोयल, जय सिंह यादव, अशोक लखेरा एवं विश्व बंधु गुप्ता उपस्थित रहे।
Tags:

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!