बीकानेर के गौरव व जयवर्धन का राष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में चयन

AYUSH ANTIMA
By -
0


बीकानेर। बीकानेर के होनहार बॉक्सर गौरव सिंह शेखावत एवं जयवर्धन सिंह बिदावत का चयन राष्ट्रीय स्कूली बॉक्सिंग प्रतियोगिता (अंडर-14) के लिए हुआ है। यह प्रतियोगिता 26 से 31 दिसम्बर 2025 तक शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय, गुना (मध्य प्रदेश) में आयोजित होगी।
जिला शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय) प्रारंभिक शिक्षा बीकानेर के खेलकूद प्रभारी सुरेन्द्र सिंह भाटी ने बताया कि दोनों खिलाड़ी कोच राजेन्द्र सिंह राठौड़ के प्रशिक्षु हैं। खिलाड़ियों की मेहनत और कोच के मार्गदर्शन से यह उपलब्धि संभव हुई है। इस उपलब्धि पर खेल जगत से जुड़े गणमान्य लोगों ने खिलाड़ियों और कोच को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!