गिव-अप अभियान में बीकानेर प्रदेश में टॉप पर, जरूरतमंदों को मिला बड़ा संबल

AYUSH ANTIMA
By -
0


बीकानेर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल पर संचालित गिव-अप अभियान ने प्रदेश के 70 लाख से अधिक जरूरतमंदों को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा से जोड़कर बड़ा संबल दिया है। खाद्य मंत्री सुमित गोदारा के मार्गदर्शन में बीकानेर जिले ने इस अभियान में प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। जिला रसद अधिकारी नरेश शर्मा ने बताया कि जिले के 1,88,665 लोगों ने स्वेच्छा से अपना नाम सूची से हटवाया, जबकि 76,375 नाम अपात्रता व दोहरान के कारण हटाए गए। कुल 2,65,040 व्यक्तियों के नाम सूची से बाहर हुए। हटाए गए नामों के स्थान पर 19,797 परिवारों के 90,928 यूनिट और पूर्व चयनित परिवारों में 60,887 यूनिट जोड़े गए। इस प्रकार कुल 1,51,815 नए यूनिट राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा सूची में शामिल किए गए हैं। वर्तमान में जिले के 2,78,325 परिवारों की 12,09,725 यूनिट को हर माह 5 किलो गेहूं प्रति यूनिट पोस मशीन से बायोमेट्रिक सत्यापन उपरांत निःशुल्क वितरण किया जा रहा है। पिछले दो वर्षों में 26 नई उचित मूल्य दुकानों का आवंटन किया गया है, जबकि 92 रिक्त दुकानों की प्रक्रिया जारी है। दो वर्षों में 1,45,262 एमटी गेहूं आवंटित हुआ, जिसमें से नवंबर 2025 तक 1,36,758 एमटी का वितरण करवाया जा चुका है। अंत्योदय, बीपीएल, स्टेट बीपीएल तथा अन्य श्रेणी के चयनित परिवारों को निर्धारित मात्रा में निःशुल्क अनाज मिल रहा है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!