लोन की बकाया किस्तें भरवाकर मकान अपने नाम कराने का आरोप

AYUSH ANTIMA
By -
0


बीकानेर। नयाशहर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने तीन लोगों पर धोखाधड़ी कर उसका मकान अपने नाम करवाने का आरोप लगाया है। परिवादी हरिकिशन पुत्र स्वर्गीय मोडाराम सुथार निवासी ईदगाह (हाल विश्वकर्मा गेट के अंदर) ने रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए बताया कि उसके मकान का एसबीआई बैंक से लोन चल रहा था। आर्थिक तंगी के कारण लोन की किस्तें लंबित हो गईं। परिवादी का आरोप है कि इसी दौरान आरोपीगण मदनलाल यादव, अश्विनी बोहर (एडवोकेट) और रायसिंह ने उससे संपर्क किया तथा लंबित किस्तें जमा करवाने के लिए नगद राशि प्रदान की। किस्तें जमा करवाने के बाद आरोपियों ने धोखे से मकान अपने नाम करवा लिया।
परिवादी ने पुलिस से न्याय की मांग करते हुए आरोपियों पर आवश्यक कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!