निवाई (लालचंद सैनी): गांव नया मौजा की ढाणी जयसिंहपुरा में कृषि कार्य करने के दौरान एनिकट में गिर जाने से एक 38 वर्षीय युवक की मौत हो गई। थानाधिकारी घासीराम ने बताया कि गांव नया मौजा की ढाणी जयसिंहपुरा में मुकेश बैरवा पुत्र ओंकार बैरवा निवासी मौजा की ढाणी इंजन चलाकर कृषि कार्य कर रहा था। इसी दौरान उसका पांव फिसल गया। जिससे वह एनिकट में गिर गया। जिसको देखकर आस-पास के खेतों में काम कर रहे लोग एनिकट पर पहुंचे और युवक को एनिकट से बाहर निकाला। ग्रामीणों ने 108 एंबुलेंस की मदद से घायल युवक को उप जिला अस्पताल निवाई में भर्ती करवाया। जहां चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस अस्पताल पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने पंचनामा तैयार करके शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
3/related/default