जानलेवा हमले में तीन जने गंभीर घायल, दो जयपुर रैफर

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद सैनी): आशाराम गोशाला के पीछे स्थित एक प्लॉट के विवाद को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया है। जिसमें तीन जने गंभीर घायल हो गए। थानाधिकारी घासीराम ने बताया कि चैतराज गुर्जर निवासी नला रोड पर स्थित कीर्ति नगर ने मामला दर्ज करवाया है कि आशाराम गोशाला के पीछे उनका एक प्लॉट है। जिस पर वह अपने परिजनों के साथ प्लॉट की नींव भरने गया था। इसी दौरान आरोपी प्रधान गुर्जर, रामअवतार गुर्जर, गोवर्धन, पप्पू लाल, भंवरलाल, लक्ष्मण, दीपक, बाबू लाल, राजाराम, रिंकू, लादी एवं गैरा गुर्जर निवासी काली का बाग रोड निवाई एक कार में सवार होकर आए और एक राय होकर लोहे के सरिया, गण्डासे एवं धारदार हथियारों से उन पर जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस ने बताया कि हमले में हनुमान पुत्र भैरूलाल गुर्जर, मेघराज पुत्र हनुमान गुर्जर, चैतराज पुत्र हनुमान प्रसाद गुर्जर गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को राजकीय उप जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया। इस दौरान गंभीर घायल हनुमान गुर्जर व मेघराज गुर्जर का चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करके जयपुर रैफर कर दिया है। पुलिस ने मामले की जांच कर रही है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!