राजस्थान पेंशनर समाज उपशाखा श्रीडूंगरगढ़ द्वारा पेंशनर दिवस 17 दिसंबर को मनाया जायेगा तथा पेंशनर्स की मांगों का ज्ञापन उपखंड अधिकारी को देंगे

AYUSH ANTIMA
By -
0


श्रीडूंगरगढ़/बीकानेर (तोलाराम मारू): पेंशनर समाज के अध्यक्ष करणी सिंह बाना व मंत्री सत्यनारायण योगी ने संयुक्त रूप से बताया कि सरदारशहर रोड पर स्थित पेंशनर भवन में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में 75 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके वयोवृद्ध 10 पेंशनरों को सम्मानित किया जाएगा। इसमे शिक्षा विभाग के छोगमल शर्मा, गुलाब सिंह राठौड़, विनोद शर्मा, चंदूलाल विश्नोई, समसूदीन को सम्मानित किया जायेगा। इसी प्रकार जलदाय विभाग के श्रवण महर्षि, हनुमदास स्वामी, गोपालदास स्वामी, सुरेशचंद गुप्ता एवं राज. पुलिस के पीथाराम का सम्मान किया जायेगा। सम्मान समारोह की अध्यक्षता जिला पेंशनर समाज के उपाध्यक्ष श्याम महर्षि करेंगे। कार्यक्रम के पश्चात सभी पेंशनर 8वें वेतन आयोग में पेंशनर को पूर्व की सरकारों द्वारा नियमानुसार दिए गए लाभ के अनुरूप लाभ नहीं दिया जाकर पेंशनर की उपेक्षा की है। इसी को लेकर प्रधानमंत्री के नाम का ज्ञापन उपखंड अधिकारी को दिया जाएगा। इस संपूर्ण कार्यक्रम में सभी पेंशनर साथियों से अनुरोध किया है कि अधिक से अधिक संख्या में 17 दिसंबर 2025 को पेंशनर समाज भवन में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हो तत्पश्चात पेंशन र्स अपनी वाजिब मांगों को लेकर उपखंड अधिकारी को ज्ञापन देंगे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!