हर्षिता राजपुरोहित ने राष्ट्रीय स्तर पर जीता कांस्य पदक, बीकानेर का नाम किया रोशन

AYUSH ANTIMA
By -
0


बीकानेर। अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर में आयोजित 69वीं नेशनल स्कूल गेम्स ताइक्वांडो प्रतियोगिता (17 वर्षीय छात्रा वर्ग) में बीकानेर की हर्षिता राजपुरोहित ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल किया। 26 नवंबर से 2 दिसंबर 2025 तक चली इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देशभर से हजारों खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिनमें हर्षिता ने अपने दमदार खेल से सभी का ध्यान आकर्षित किया।

हर्षिता की उपलब्धि पर उनके पिता किशन सिंह राजपुरोहित ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि बेटी की सफलता उसकी निरंतर मेहनत, समर्पण और अनुशासन का परिणाम है। उन्होंने प्रशिक्षकों का आभार जताते हुए बताया कि हर्षिता को इस मुकाम तक पहुंचाने में ताइक्वांडो प्रशिक्षक वीरेंद्र कुमार योगी और हेमलता योगी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है, जिन्होंने उन्हें लगातार मार्गदर्शन और प्रशिक्षण प्रदान किया।

बीकानेर पहुंचने पर स्थानीय शिक्षकों, समाजजनों एवं खेल प्रेमियों द्वारा हर्षिता का माल्यार्पण कर गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!