निवाई (लालचंद सैनी): राजस्थान शिक्षा संघ उपशाखा द्वारा महिला संवर्ग संगोष्ठी का आयोजन किया गया। महिला मंत्री शकुंतला वर्मा ने बताया कि प्रदेश के आह्वान पर महिला संवर्ग संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एसीबीओ मीना भदोरिया रही, अध्यक्षता शकुंतला वर्मा ने की, मुख्य वक्ता प्रेम मीणा एवं नीलम जैन उपस्थित रही। संबोधन के दौरान मीना भदोरिया ने कहा कि वर्तमान समय में राष्ट्र के निर्माण में महिलाओं की क्या भूमिका रहनी चाहिए, जिससे राष्ट्र निर्माण हो सके। राष्ट्र निर्माण में शिक्षा, सामाजिक, राजनीतिक, आर्थिक, सांस्कृतिक, सशक्तिकरण अर्थात इन सबकी अति आवश्यकता है। मुख्य वक्ता नीलम जैन ने बताया कि वर्तमान परिपेक्ष में महिलाओं की संगठनो के प्रति जागरूकता आई है। महिलाओं के नेतृत्व में महिला सम्मेलन के आयोजन मे भी अपनी भूमिका का अच्छा प्रदर्शन किया है। महिलाएं भी संगठन में अच्छा नेतृत्व कर रही है। सामाजिक सुधार और राजनीतिक प्रतिनिधित्व में महिला अपना प्रभाव छोड़ रही है। महिला संगठन महिलाओं के कल्याण, सशक्तिकरण और अधिकारों के लिए काम करते हैं। रोजगार के अवसर, राजनीतिक प्रतिनिधित्व और घरेलू हिंसा, भेदभाव जैसे मुद्दों से निपटने पर ध्यान केंद्रित करते हैं अर्थात आज की महिलाएं महिला संगठनों में सक्रिय भूमिका निभाती है और इन संगठनों के माध्यम से अपनी शक्ति का प्रदर्शन करती है। इस अवसर पर हेमलता मीणा, मधु अग्रवाल, संजू गुप्ता, संपत्ति मीणा, अंजू शर्मा, टीना विजय, इंदिरा मीणा, रमेश देवी जाट, पुष्पा, विभा, मोहन कंवर, कौशल्या बैरवा, रेखा मीणा, अनुराधा पारीक, सरिता भेरी, रूमाली मीणा, सीता चौधरी, राममणी, नीलकमल, मधुबाला, संजू कुमारी, हेमलता सोनी, रीना वर्मा, ममता शर्मा, संतोष, जूली जैन, मंजू कांवरिया, पायल पाटीदार, रश्मि जैन, मोतिया यादव, रंजीता शर्मा, अनीता यादव, सुनीता जैन, मीरा सिंह आदि महिला कार्यकर्ता उपस्थित रही है।
3/related/default