फतेहपुर कस्बे में नए केंद्रीय विद्यालय की मांग लोकसभा में: सांसद बृजेंद्र ओला ने उठाया मुद्दा

AYUSH ANTIMA
By -
0


झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): झुंझुनूं लोकसभा क्षेत्र के फतेहपुर कस्बे में नए केंद्रीय विद्यालय की स्थापना की मांग संसद में जोरदार तरीके से उठी। सांसद बृजेंद्र ओला ने लोकसभा में कहा कि फतेहपुर कस्बे में शिक्षा सुविधाओं का विस्तार समय की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में जो केंद्रीय विद्यालय संचालित है, वह फतेहपुर कस्बे से काफी दूरी पर स्थित है, जिससे विद्यार्थियों को प्रतिदिन लंबी दूरी तय कर विद्यालय पहुंचना पड़ता है। सांसद ओला ने शिक्षा मंत्री का ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि दूरस्थ विद्यालय के कारण बड़ी संख्या में विद्यार्थी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से वंचित हो रहे हैं। उन्होंने मांग की कि फतेहपुर कस्बे की जनसंख्या, विद्यार्थी संख्या और बढ़ती शैक्षणिक जरूरतों को देखते हुए कस्बे में एक नया केंद्रीय विद्यालय स्थापित किया जाए।
सांसद ने कहा कि फतेहपुर कस्बा तेजी से विकसित हो रहा है और यहां केंद्रीय विद्यालय होने से न केवल स्थानीय विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा, बल्कि आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों को भी उत्कृष्ट शिक्षा का अवसर प्राप्त होगा। उन्होंने केंद्र सरकार से इस मुद्दे पर सकारात्मक कार्रवाई करते हुए जल्द निर्णय लेने की अपील की ताकि क्षेत्र के विद्यार्थियों का भविष्य और अधिक उज्जवल हो सके।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!