पिलानी (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): नाबालिग पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग को लेकर गारिंडा सामूहिक दुष्कर्म प्रकरण में डॉ.भीमराव आंबेडकर मूर्ति स्थल पर भीम आर्मी एकता मिशन के नेतृत्व में धरना-प्रदर्शन और अनशन लगातार जारी है। पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के संकल्प के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और ग्रामीण आंदोलन में जुड़े हुए हैं। आज के अनशन पर बैठे प्रतिनिधियों में शामिल रहे। सत्यवान इनदासर, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष (भीम आर्मी), रवि मरोड़िया, प्रदेश सचिव (गाडराटा), विकास आल्हा, जिला अध्यक्ष (झुंझुनूं), प्रीतम बिजोली, तहसील अध्यक्ष (सूरतगढ़), सोमवीर आजाद, तहसील अध्यक्ष (राजगढ़), मनोज कुमार, नवां, मदनलाल कुमार, नवां। धरना स्थल पर आज अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक फुलचंद मीणा और पिलानी थाना अधिकारी पहुंचे, जहां आंदोलनकारियों ने उन्हें ज्ञापन सौंपा। भीम आर्मी ने स्पष्ट कहा है कि आरोपी गिरफ्तार होने तक धरना-प्रदर्शन और अनशन जारी रहेगा। आंदोलन में आज शामिल प्रमुख लोग बलवीर सिंह काला, रामानंद आर्य, जिला मंत्री रवि चंदेलिया, प्रो.चेतराम लिखवा, योगेश कुमार टंडन, शुभकरण बसवाला, विक्रम इंडाली, सोमबीर आजाद, मुकेश रामपुरा, प्रेम कुमार, प्रवीण, राजेंद्र, एडवोकेट सुनील, एडवोकेट अशोक, जेठूराम, सरपंच पूर्णमल झेरली, बलबीर काला, जिला संघर्ष समिति अध्यक्ष रामानंद आर्य, हरिराम खुडानिया, शीशराम गोठवाल, डॉ.हरिसिंह सांखला, हरिओम काला, ओमप्रकाश सेवदा, ओमप्रकाश सुनिया, राधेश्याम चिरानिया, संदीप गोठवाल, राजेश गोठवाल, कपिल गोठवाल, संदीप पाटिल, मिश्रुराम, पिंकी, विमला देवी, कमला सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। पीड़ित परिवार से माता सुनीता देवी भी धरना स्थल पर मौजूद रहीं। भीम आर्मी ने कहा न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा।
सामूहिक दुष्कर्म प्रकरण: न्याय की मांग पर धरना-प्रदर्शन और अनशन जारी
By -
December 03, 2025
0
Tags: