निवाई (लालचंद सैनी): टिंकल बैल पब्लिक स्कूल में राष्ट्रीय स्तर की कला प्रतियोगिता रंगोत्सव सेलेब्रेशंस का आयोजन किया गया, जिसमें टिंकल बैल स्कूल के विद्यार्थियों ने सराहनीय प्रदर्शन किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या कल्पना भदोरिया ने बताया कि प्रतियोगिता में विद्यालय के सैंकड़ों विद्यार्थियों ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में विद्यालय के 38 विद्यार्थियों को स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक से सम्मानित किया गया। शेष प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। प्रधानाचार्या कल्पना भदोरिया ने बताया कि कक्षा 7वीं की छात्रा तिया ननकानी ने विशेष उपलब्धि हासिल करते हुए प्रतियोगिता में चौथा स्थान प्राप्त किया है। कक्षा 4 की छात्रा भक्ति जैन को आर्ट मेरिट अवार्ड से सम्मानित किया गया। इसी प्रकार कक्षा 6 की प्रेरणा राजावत ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया।
रंगोत्सव सेलेब्रेशंस में टिंकल बेल पब्लिक स्कूल के विद्यार्थी रहे विजेता
By -
December 16, 2025
0
Tags: