दुबई प्रवासी आशीष तुलस्यान की ओर से कंबल वितरण कार्यक्रम संपन्न

AYUSH ANTIMA
By -
0


झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): सूरजगढ़ निवासी मुम्बई प्रवासी शैलेंद्र तुलस्यान के सुपुत्र सीए आशिष तुलस्यान दुबई एवं अमित तुलस्यान मुंबई के आर्थिक सौजन्य से श्री श्याम आशीर्वाद सेवा संस्था के तत्वाधान में सर्दी में कोई न ठिठुरे अभियान के अंतर्गत महाराजा अग्रसेन मार्ग स्थित टिबड़ेवाल हाइट्स पर वहाँ के आस पास के एरिया के जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरण कार्यक्रम एकादशी 15 दिसंबर 2025 सोमवार सुबह 11 बजे किया गया। कंबल वितरण कार्यक्रम में बतौर अतिथि भामाशाह विश्वनाथ टिबड़ा, विनोद टिबडा एवं दवा व्यवसायी राजेश गुप्ता उपस्थित थे, जिनका श्री श्याम आशीर्वाद सेवा संस्था की ओर से दुपट्टा ओढ़ाकर, प्रतीक चिन्ह भेंटकर स्वागत अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर श्री श्याम आशीर्वाद सेवा संस्था के ट्रस्टी डॉ.डी.एन.तुलस्यान, सुनील तुलस्यान एवं गल्ला व्यवसायी अंकित चुडैलावाला उपस्थित थे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!