गाजे-बाजे के साथ रवाना हुई 14वीं परमहंस बावलिया बाबा दिव्य संदेश यात्रा

AYUSH ANTIMA
By -
0


चिड़ावा (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): बिड़ला के वरदाता परमहंस पण्डित गणेश नारायण बावलिया बाबा के निर्वाण दिवस से पहले बाबा का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के लिए बावलिया बाबा भक्त मण्डल व भगवत जन कल्याण मिशन के संयोजन में पिछले 13 वर्षों से निकाली जाने वाली परमहंस बावलिया बाबा दिव्य संदेश यात्रा सोमवार को सनातन आश्रम पोद्दार पार्क स्थित परमहंस पीठ से गाजे-बाजे के साथ रवाना हुई। इससे पूर्व बाबा के कृपा शिष्य प्रभुशरण तिवाड़ी के सानिध्य में यात्रा आयोजन समिति के सदस्यों पालिका उपाध्यक्ष अभय सिंह बड़ेसरा, पूर्व पार्षद मुकेश जलिंद्रा, जीवनी स्कूल के निदेशक सांवरमल-भगवती देवी मील, परमहंस स्कूल निदेशक विक्रम जांगिड़, पार्षद मोहित सुरेन्द्र सैनी, सुरेश-सुनील सोलंकी को पंडित सियाराम शास्त्री ने रथ में सवार बाबा के दिव्य स्वरूप का पूजन करवाया व महाआरती हुई। आरती के पश्चात बाबा के भक्तों को उनके प्रिय दाल के बड़ो-सेळ का प्रसाद वितरित किया गया। इसके बाद यात्रा सेही कलां के लिए रवाना हुई। यात्रा का आज रात्रि विश्राम सूरजगढ़ में होगा। यात्रा सात दिनों तक जिले के 35 से अधिक गांवों कस्बों में घूमकर बाबा का जीवन वृतांत व बाबा के चमत्कारों से लोगों को अवगत कराएगी। यात्रा स्थलों पर बाबा के साहित्य व चित्रों का वितरण, बाबा का मंगलपाठ व प्रसाद वितरण के कार्यक्रम होंगे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!