बिरला शिक्षण संस्थान पिलानी द्वारा पिलानी के वरिष्ठ नागरिकों का स्नेह मिलन

AYUSH ANTIMA
By -
0


पिलानी (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): बिरला एजुकेशन ट्रस्ट, पिलानी के तत्वाधान में हर वर्ष की भांति संभ्रांत औऱ वरिष्ठ नागरिकों को Drew हाउस में मेजर जनरल एसएस नायर, निदेशक बिरला शिक्षण संस्थान द्वारा वरिष्ठ नागरिक स्नेह मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मेजर जनरल एसएस नायर ने सभी वरिष्ठजनों का स्वागत किया। आमंत्रित किए गए सभी वरिष्ठजन बड़े उत्साहित और आनंदित थे। वरिष्ठ नागरिकों ने बताया कि उनको बिरला परिवार व बिरला शिक्षण संस्थान से सदियों से जुड़ाव और लगाव है। सभी ने अपने-अपने विचार साझा किये और पिलानी के वातावरण को बेहतर बनाने के लिए सुझाव दिए। स्नेह मिलन में रामावतार गोयनका, दिनेश चंद्र भार्गव, कवि नागराज शर्मा, मातुराम मूर्तिकार आर्टिस्ट, राजेंद्र प्रसाद डाडा, संतोष दुलड औऱ कर्नल शौकत अली अपने-अपने विचार साझा किया कर पुरानी यादो ताज़ा की। सभी ने बिरला परिवार औऱ मेजर जनरल एसएस नायर का इस आयोजन के धन्यवाद दिया। इस स्नेह मिलन में डॉ.चंद्र शेखर शर्मा पूर्व निदेशक सीरी, अशोक तोला, श्रीकांत हलवाई, रामबाबू गोयनका, डॉ.सुरेश शर्मा, जगदीश सैन एडवोकेट, आरके व्यास, कर्नल अवतार सिंह, सत्य प्रकाश शर्मा, चिरंजी लाल शर्मा, जगदीश शर्मा, भागीरथ गोयल, ओम प्रकाश शर्मा सीए, राधेश्याम रुंगटा, ओमप्रकाश अग्रवाल, पृथ्वी सिंह शेखावत, मोहन लाल शर्मा दुदवावाला, मदन सिंह कायमसर, ललित ढेडवाल, सत्यप्रकाश शर्मा, डॉ.सोम चौधरी, नथमल शर्मा, पवन जखोड़िया, मोतीलाल सैनी, डॉ.मनोज जांगिड़, चंद्र शेखर राठौड़ और अनिल जोशी आदि उपस्थित थे। स्नेह मिलन के कार्यक्रम के अंत में निदेशक मेजर जनरल एसएस नायर ने सभी को धन्यवाद औऱ साधुवाद ज्ञापित किया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!