अयोध्या धाम श्रीराम मंदिर स्थापना दिवस समारोह का हुआ पोस्टर विमोचन

AYUSH ANTIMA
By -
0


बीकानेर। श्री राम मंदिर अयोध्या धाम के स्थापना दिवस के मौके पर बीकानेर में निकाली जाएगी प्रभात फेरी जिसका पोस्टर विमोचन गर्भस्थ शिशु संरक्षण समिति भारत, बीकानेर नगर इकाई के अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार उपाध्याय ने किया।
पोस्टर विमोचन जवाहर नगर के श्री राम मंदिर में हुआ जिसमें पंडित श्रीगोपाल उपाध्याय ने विधि पूर्वक पूजा कराई और पोस्टर विमोचन कराया।
पोस्टर विमोचन में गीता देवी उपाध्याय,नवरती देवी रामावत, माणक प्रजापत ,ईश्वर दयाल कुम्हार,सुगाना राम प्रजापत मौजूद थे ।
सुरेन्द्र कुमार उपाध्याय ने बताया कि प्रभात फेरी मंडल पिछले बार की बाती इस बार भी विशेष प्रभातफेरी निकालेगी,जिसमें कई संस्था का सहयोग रहेगा ।
मुख्य अतिथि श्री विमर्शानंद जी शिवबाड़ी, श्री धर्मानंद जी महाराज सागर, महामंडलेश्वर सरजूदास जी महाराज , संकर्षण प्रिय दास इस्कॉन बीकानेर रहेंगे ।
प्रभात फेरी 31 दिसंबर सुबह 7:00 बजे अंत्योदय नगर का करणी माता मंदिर से शुरू होकर फेरी निकालते हुए श्री राम मंदिर पहुंचेगी।
पोस्टर विमोचन के बाद घर-घर पीले चावल दिए गए तथा पैंपलेट के द्वारा उनको फेरी में सम्मिलित होने का निमंत्रण दिया गया है सुरेन्द्र कुमार उपाध्याय ने बताया लगभग 5000 पेंपलेट 1000 पोस्टर बेनर वितरण किए जाएंगे तथा श्री राम मंदिर स्थापना दिवस धूमधाम से मनाएंगे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!