डॉ. नंदकिशोर पुरोहित अति विशिष्ट अतिथि ज्योतिष सम्मान से सम्मानित

AYUSH ANTIMA
By -
0


बीकानेर। गाजियाबाद में आयोजित 21वें बृहद राष्ट्रीय ज्योतिष एवं वास्तु सेमिनार–2025 में बीकानेर के प्रख्यात ज्योतिषाचार्य एवं द फोरकास्ट हाउस के निदेशक डॉ. नंदकिशोर पुरोहित को अति विशिष्ट अतिथि ज्योतिष सम्मान से सम्मानित किया गया।
समारोह में डॉ. पुरोहित को स्मृति चिन्ह, प्रमाण पत्र एवं दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान वेद–पुराणों में वर्णित ज्योतिषीय उपायों के वैज्ञानिक विश्लेषण तथा आधुनिक जीवन में उनकी प्रासंगिकता को सरल रूप में प्रस्तुत करने के लिए प्रदान किया गया।
डॉ. पुरोहित को सम्मानित करने वालों में शिव शंकर ज्योतिष वास्तु अनुसंधान केंद्र के अध्यक्ष पं. शिवकुमार शर्मा, अजय कुमार जैन, एडवोकेट डॉ. सतीश भारद्वाज एवं डॉ. आनंद भारद्वाज प्रमुख रहे।
अपने संबोधन में डॉ. पुरोहित ने विवाह मुहूर्त की विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए बीकानेर के प्रसिद्ध पुष्करणा सावे का उल्लेख किया तथा इसके सामाजिक महत्व पर विचार रखे। उन्होंने भारत के भविष्य और आर्थिक मजबूती को लेकर ग्रहों की चाल के प्रभावों पर भी संक्षिप्त विश्लेषण प्रस्तुत किया।
उल्लेखनीय है कि यह सेमिनार शिव शंकर ज्योतिष वास्तु अनुसंधान केंद्र के तत्वावधान में गाजियाबाद के जानकी सभागार में 20 व 21 दिसंबर को आयोजित हुआ, जिसमें देशभर से ज्योतिष, वास्तु, टेरो, मंत्र विज्ञान एवं अंक शास्त्र के विद्वानों ने सहभागिता की।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!