कुम्हार समाज प्रतिभा सम्मान समारोह की तैयारियां तेज, 27 दिसंबर को रविंद्र रंगमंच पर होगा आयोजन

AYUSH ANTIMA
By -
0
कुम्हार समाज प्रतिभा सम्मान समारोह की तैयारियां तेज, 27 दिसंबर को रविंद्र 
बीकानेर। कुम्हार (प्रजापति) समाज की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित एवं सम्मानित करने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले प्रतिभा सम्मान समारोह की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष चंपालाल गेधर एवं कुम्हार समाज के प्रदेशाध्यक्ष एडवोकेट अशोक प्रजापत ने की।
बैठक में आगामी मुख्य समारोह की तैयारियों की समीक्षा की गई। यह समारोह 27 दिसंबर 2025, शनिवार को प्रातः 10 बजे से रविंद्र रंगमंच, बीकानेर में आयोजित होगा।
बैठक में विचार व्यक्त करते हुए कुम्हार समाज के प्रदेशाध्यक्ष एडवोकेट अशोक प्रजापत ने कहा कि समाज के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा और प्रतिभाओं का सम्मान अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह आयोजन समाज की युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत और मील का पत्थर सिद्ध होगा तथा समाज के सभी वर्गों से कार्यक्रम में अधिकाधिक सहभागिता का आह्वान किया।
भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष चंपालाल गेधर ने कहा कि रविंद्र रंगमंच पर होने वाला यह आयोजन समाज की एकता और संगठन शक्ति का प्रतीक बनेगा। उन्होंने कार्यक्रम स्थल की व्यवस्थाओं, अतिथि सत्कार और समन्वय को लेकर कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
कार्यक्रम अध्यक्ष त्रिलोकचंद गेधर ने कहा कि प्रतिभाओं का सम्मान आने वाली पीढ़ी को आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार एवं पंजीकरण प्रक्रिया को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर जोर दिया।
बैठक में समारोह की सफलता सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न समितियों के गठन पर चर्चा की गई तथा रविंद्र रंगमंच पर व्यवस्थाओं को लेकर जिम्मेदारियां सौंपने का निर्णय लिया गया।
इस अवसर पर बीपीएचओ के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष किशन संवाल, जिला परिषद सदस्य श्रवण कुमार प्रजापत, भाजपा जिला उपाध्यक्ष सोहनलाल प्रजापत, भाजपा बीछवाल मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण गुरिया, बाधनू सरपंच मालाराम नागा सहित पप्पू लखेसर, बाबूलाल सोखल, हरिराम माहर, मनोज माहर, कर्णाराम गेधर, खारी, आशुराम बोबरवाल, मेघराज मंगलाव, श्रवण बोबरवाल, अर्जुन बोबरवाल, श्रवण गंगपारिया, चुनीलाल लखेसर, गणेश पिल्लू गेधर, अर्जुन मंगलाव, सुंदर जालप, पटवारी गणेश मेरोथा, लालचंद गेधर सहित बड़ी संख्या में समाज के गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!