जिला स्तरीय सुशासन कार्यशाला आज

AYUSH ANTIMA
By -
0


बीकानेर। कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय के प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग के निर्देशानुसार 19 से 25 दिसंबर तक 'सुशासन सप्ताह: प्रशासन गांव की ओर' अभियान का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत पंचायत समिति अथवा तहसील मुख्यालय पर विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी श्रृंखला में मंगलवार को सुशासन सप्ताह-2025 के तहत जिला स्तरीय अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित की जाएगी। अतिरिक्त जिला कलेक्टर (प्रशासन) सुरेश कुमार यादव ने बताया कि यह कार्यशाला दोपहर 12:30 से 1:00 बजे तक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की जाएगी। उन्होंने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को इस कार्यशाला में भागीदारी निभाने के निर्देश दिए हैं।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!