बीकानेर। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा आज गुरुवार प्रातः 11 से सायं 6 बजे तक खियेरा के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में जनसुनवाई करेंगे। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे। इससे पहले गोदारा प्रातः 10 बजे मेहराणा में सामुदायिक भवन की चारदीवारी निर्माण कार्य का लोकार्पण करेंगे। इस पर 9.95 लाख रुपए व्यय हुए हैं। वहीं सायं 6.30 बजे भादवा में राजकीय प्राथमिक विद्यालय के उच्च प्राथमिक विद्यालय के रूप में क्रमोन्नत होने पर आयोजित स्वागत समारोह में शिरकत करेंगे।
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा आज खियेरा में करेंगे जनसुनवाई
By -
December 31, 2025
0
Tags: