नोखा। नोखा बार एसोसिएशन में अधिवक्ताओं की आम बैठक में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक में वरिष्ठ अधिवक्ता पन्नालाल संचेती को अध्यक्ष चुना गया। वहीं किशन गोपाल चितलंगी उपाध्यक्ष, राजेश पंचारिया सचिव तथा मनोज गोदारा सह सचिव नियुक्त किए गए। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में अनूप सिंह राठौड़ को सभापति की जिम्मेदारी सौंपी गई। परामर्श समिति में रामनिवास माचरा, रामप्रताप बिश्नोई, ओमप्रकाश बिश्नोई, हनुमान चौधरी, शंकरलाल बिश्नोई, मांगेराम डुडी, मनोज भार्गव, चुन्नीलाल बरोड़, पप्पु खां, विष्णु भगवान पुनिया और रामनिवास बिश्नोई को शामिल किया गया है।
नव निर्वाचित पदाधिकारियों का अधिवक्ताओं ने साफा पहनाकर और माल्यार्पण कर स्वागत किया। कार्यक्रम में टीकमसिंह राठौड़, एडवोकेट अशोक कुमार, एडवोकेट विनायक चितलंगी, एडवोकेट लेखराम चौहान, अमराराम लेखाला, हनुमान बिरट, अभय संचेती, प्रदीप चितलंगी, देवराज सिंह सहित अनेक अधिवक्ता उपस्थित रहे।