श्रीडूंगरगढ़/बीकानेर (तोलाराम मारु): शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों की जन भावनाओं को देखते हुए आयुर्वेद विभाग ने शहर के मध्य में राजकीय औषधालय शुरू किया है। बैंक ऑफ बडौदा व पंजाब बैंक वाली गली से दो गली पूर्व में राजकीय आयुर्वेद औषधालय शुरू हो गया है। जहां पर बहुत ही अनुभवी आयुर्वेद चिकित्सक डॉ.पवन गोदारा अपनी सेवाएं निशुल्क दे रहे हैं। उपलब्ध दवाइयां भी निशुल्क दी जाती है। सेवारत राजकीय कर्मचारी तथा सभी पेंशनर नियमानुसार आरजीएचएस सुविधा का भी लाभ ले सकते हैं। सर्दी के मोसम में हो रही बीमारी में राजकीय आयुर्वेद औषधालय मारू काम्प्लेक्स मे जाकर डाक्टर से निशुल्क परामर्श लेवे।
3/related/default