डूंडलोद (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): सनातन संस्कृति रक्षा संस्थान के अध्यक्ष सुभाष चन्द्र शर्मा की अनुशंसा पर संस्थान के सचिव कस्तूर चंद मिश्रा ने शंकर लाल शर्मा को झुन्झुनू जिला अध्यक्ष का मनोनयन पत्र सौंपा। विदित हो शंकर लाल शर्मा ने जिले मे सनातन संस्कृति के पोषक के रूप में अपनी पहचान बनाई है। मंदिर, बावड़ी, कुओं के जीर्णोद्धार को लेकर उल्लेखनीय काम किया है। मंदिर माफी की जमीन को लेकर व गौचर भूमि पर अतिक्रमण को लेकर इनके नेतृत्व में जिले में आंदोलन हुए हैं। नियुक्ति पत्र सौंपते हुए संस्थान के सचिव ने शर्मा से अपेक्षा की है कि संस्थान को मजबूत करने और उसकी विचारधारा को जन जन तक पहुंचाने में अहम भूमिका अदा करेंगे। शंकर लाल शर्मा ने अपने मनोनयन पर अध्यक्ष व सचिव का आभार व्यक्त किया।
3/related/default