राज्य ओबीसी आयोग के जन संवाद कार्यक्रम में पवन मावडिया ने सहभागिता की

AYUSH ANTIMA
By -
0



अजमेर/चिड़ावा (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): अजमेर के जिला परिषद सभागार में राज्य ओ बी सी (राजनैतिक प्रतिनिधित्व) आयोग द्वारा आयोजित अजमेर संभाग के जन संवाद कार्यक्रम में आयोग के सदस्य के रूप में उपस्थित रहा। जन संवाद कार्यक्रम की अध्यक्षता आयोग के माननीय अध्यक्ष शमदन लाल भाटी ने की तथा आयोग के माननीय सदस्य एवं पूर्व राज्य मंत्री मोहन मोरवाल, माननीय सदस्य प्रोफेसर राजीव सक्सेना, माननीय सदस्य एडवोकेट गोपाल कृष्ण शर्मा उपस्थित रहे। परिचर्चा में अजमेर संभाग के विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि एवं सामाजिक क्षेत्र में कार्य करने वाले विभिन्न संगठनों व आमजन ने आयोग के समक्ष अपने सुझाव प्रस्तुत किए। इस दौरान देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष ओमप्रकाश भडाना, भाजपा अजमेर देहात ज़िलाध्यक्ष जीतमल प्रजापत, पुखराज पहाड़िया पूर्व जिला प्रमुख अजमेर, सम्पत सरल पूर्व उप सभापति अजमेर, अन्नामी लाल चौधरी उप जिला प्रमुख अजमेर, धर्मेंद्र गहलोत पूर्व महापौर अजमेर, रजनीश चौहान अध्यक्ष युवा माली समाज संघ अजमेर एवं पार्षद नगर निगम अजमेर, बालमुकंद सैन प्रदेश उपाध्यक्ष नाई समाज संस्थान, अर्जुन गुर्जर जिला महामंत्री भाजपा अजमेर देहात, ज्ञानसिंह रावत पंचायत समिति सदस्य, दलीप पचार पूर्व प्रधान पंचायत समिति पीसांगन, श्रीमती अरूणा टांक पंचायत समिति सदस्य, कैलाश गुर्जर ज़िलाध्यक्ष भाजपा ओबीसी मोर्चा सहित अजमेर संभाग के विभिन्न जिलों से लोग उपस्थित रहे तथा बड़ी संख्या में लोगों ने पंचायती राज व नगर निकाय चुनावों में ओबीसी आरक्षण के निर्धारण हेतु अपने-अपने सुझाव प्रस्तुत किए।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!