पत्रकार खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आगाज

AYUSH ANTIMA
By -
0


बीकानेर। बीकानेर प्रेस क्लब द्वारा पत्रकार खेलकूद प्रतियोगिता 2025 का शुभारम्भ शुक्रवार को करणी सिंह स्टेडियम में बैडमिंटन के मुकाबलों से हुआ। बीकानेर प्रेस क्लब के अध्यक्ष कुशाल सिंह मेड़तिया ने बताया कि लोटस डेयरी के सुनीलम एवं जार के प्रदेशाध्यक्ष श्याम मारु द्वारा टूर्नामेंट का शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर पत्रकार श्याम मारु, नीरज जोशी, सुनीलम व हेमन्त मोदी का अभिनंदन किया गया। खेल प्रभारी राजेन्द्र स्वामी ने बताया कि बैडमिंटन का फाइनल मुकाबला फस्र्ट इंडिया न्यूज के रेजीडेंट एडिटर लक्ष्मण राघव एवं न्यूज 21 के एडिशनल डायरेक्टर संजीव पाराशर के मध्य हुआ। इस कड़े मुकाबले में पाराशर विजेता बने। बीकानेर प्रेस क्लब के टूर्नामेंट में लगातार पिछले तीन बार बैडमिंटन का खिताब जीतने वाले लक्ष्मण राघव इस बार उपविजेता रहे। थर्ड पॉजिशन के लिए अलर्ट भारत से अनिल रावत एवं एसएसएसओ के सुमित बिश्नोई के बीच मुकाबला हुआ जिसमें सुमित बिश्नोई ने जीत दर्ज की। प्रतियोगिता में बलजीत गिल, विनय थानवी, शिव भादाणी, सुमेष्ता बिश्नोई, महावीर सिंह राजपुरोहित, मोहन कड़ेला, अरविन्द व्यास, सुमित व्यास, निखिल स्वामी, गिरिश श्रीमाली एवं बलदेव रंगा आदि प्रतिभागी रहे। शुभारम्भ अवसर पर जितेन्द्र व्यास, कौशलेश गोस्वामी आदि पत्रकार उपस्थित रहे। कोषाध्यक्ष गिरिराज भादाणी ने बताया कि 27 दिसम्बर शनिवार को सुबह 10 बजे औद्योगिक क्षेत्र स्थित, जिला उद्योग संघ से आगे द पावर प्ले स्टेडियम में क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन होगा। खेल प्रभारी राजेन्द्र स्वामी ने बताया कि 28 दिसम्बर को होटल वृंदावन में पुरस्कार वितरण तथा पौष बड़ा कार्यक्रम आयोजित होगा। सह प्रभारी अनिल रावत ने बताया कि 27 दिसम्बर को पत्रकारों का मुकाबला व्यापार मंडल, पुलिस, डॉक्टर्स एवं प्रशासन से होगा। प्रतियोगिता में मुख्य प्रायोजक लोटस डेयरी एवं सहप्रायोजक बीकाजी ग्रुप हैं तथा पुरस्कार वितरण समारोह में प्रशासनिक अधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों का आतिथ्य रहेगा।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!