विधायक काला बने एससी डिपार्टमेंट के प्रदेश उपाध्यक्ष

AYUSH ANTIMA
By -
0


पिलानी (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): एआईसीसी के एससी डिपार्टमेंट के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र पाल गौतम के निर्देशानुसार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के एससी डिपार्टमेंट की कार्यकारिणी घोषित की गई है। जिसके अनुसार केंद्रीय नेतृत्व ने पिलानी विधायक पितराम सिंह काला पर भरोसा जताते हुए कार्यकारिणी में बड़ी जिम्मेदारी देते हुए एससी मोर्चा का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया है। इस नियुक्ति पर विधायक काला ने केंद्रीय और प्रदेश के नेताओं को आभार एवं धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेदारी को समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर कांग्रेस के संगठन को मजबूत बनाएंगे। प्रदेश में आने वाले पंचायत चुनाव एवं नगर पालिका चुनाव और राजस्थान में कांग्रेस की सरकार बनाएंगे। पार्टी ने जो भरोसा मुझ पर किया है, उस पर मैं खरा उतारूंगा। विधायक काला की नियुक्ति पर प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं एवं पदाधिकारीयों और कार्यकर्ताओं की ओर से बधाई संदेश प्राप्त हुए हैं। विधायक काला ने सभी को धन्यवाद दिया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!