15 माह से फरार धोखाधड़ी का आरोपी गिरफ्तार

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद सैनी): पुलिस ने धोखाधड़ी के लंबे समय से फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी घासीराम ने बताया कि 20 सितंबर 2024 को परिवादी गृह निर्माण सहकारी समिति के अध्यक्ष रघुनंदन बैरवा के न्यायालय द्वारा प्राप्त इस्तगासा के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था। परिवादी ने आरोप लगाया कि आरोपीगण ने षड्यंत्र पूर्वक एक बीघा जमीन, जिसे घरेलू जरूरतों के चलते सोसायटी को वैध रूप से हस्तांतरित किया गया था, उसे दोबारा धोखाधड़ी से तेजकरण बलाई के नाम बेचकर रजिस्ट्री करवा दी। जिसको गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने गवाहों के बयान एवं राजस्व रिकॉर्ड की जांच कर आरोपों की पुष्टि की। पुलिस ने धोखाधड़ी, फर्जीवाड़ा एवं षड्यंत्र के मामले में 15 माह से फरार चल रहे आरोपी दुर्गालाल ढोली पुत्र अम्बालाल ढोली निवासी खण्देवत हाल निवासी किरायेदार मीणाओं का चौराहा खुशी संसार कॉलोनी, सांगानेर को गिरफ्तार किया है। जिससे गहन पूछताछ की जा रही है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!