खड़काली क्षेत्र में मोबाइल नेटवर्क ठप, ग्रामीण उपभोक्ता परेशानगुढ़ा भगवानदास

AYUSH ANTIMA
By -
0

गुढ़ा भगवानदास। नागौर तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत खड़काली, गलनी और चारणीसरा में पिछले कई दिनों से मोबाइल नेटवर्क की गंभीर समस्या बनी हुई है। नेटवर्क कमजोर रहने, बार-बार कॉल ड्रॉप होने, इंटरनेट की बेहद धीमी गति और कई बार सर्वर पूरी तरह डाउन रहने से आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि नेटवर्क की अनुपलब्धता के कारण ऑनलाइन कामकाज ठप हो गया है। बैंकिंग लेनदेन, डिजिटल भुगतान और विद्यार्थियों की ऑनलाइन पढ़ाई प्रभावित हो रही है। किसानों को भी सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी ऑनलाइन प्राप्त करने में दिक्कत आ रही है, वहीं युवा वर्ग सोशल मीडिया और डिजिटल सेवाओं के उपयोग में बाधाएं झेल रहा है।
सामाजिक कार्यकर्ता उदाराम कस्वा ने बताया कि नेटवर्क न होने से ऑनलाइन भुगतान रुक जाते हैं और कई बार जरूरी फोन कॉल तक नहीं हो पाते। पप्पुराम सुमेरिया ने कहा कि कभी-कभी पूरा दिन सर्वर डाउन रहता है, जिससे इंटरनेट पूरी तरह बंद रहता है।
क्षेत्रवासियों ने संबंधित मोबाइल सेवा प्रदाता कंपनियों से शीघ्र नेटवर्क सुधार और स्थायी समाधान की मांग की है, ताकि डिजिटल सुविधाओं का सुचारू लाभ मिल सके।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!