विधायक काला ने की चिड़ावा में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कार्यालय खोलने की मांग

AYUSH ANTIMA
By -
0


पिलानी (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): पिलानी विधायक पितराम सिंह काला ने क्षेत्र में बढ़ती हुई आपराधिक गतिविधियों को देखते हुए पुलिस महानिदेशक जयपुर को चिड़ावा में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कार्यालय खोलने की अभिशंषा की है। पुलिस महानिदेशक, जयपुर को लिखे अपने पत्र में विधायक काला ने कहा है कि चिड़ावा में वर्तमान में पांच पुलिस थाने, दो उपखंड कार्यालय,दो विधानसभा क्षेत्र पिलानी एवं सूरजगढ़ आते हैं, जिसका पूरा क्षेत्र हरियाणा सीमा से लगता है। बढ़ती हुई आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम के लिए एक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय की अत्यंत आवश्यकता है। इसलिए चिड़ावा में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय की स्वीकृति शीघ्र जारी करें।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!