सुशासन दिवस पर भाजपा कार्यालय में मनाई गई अटल जी की जन्म जयंती

AYUSH ANTIMA
By -
0


श्रीडूंगरगढ़/बीकानेर (तोलाराम मारू): भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म जयंती के अवसर पर सुशासन दिवस के रूप में भाजपा कार्यालय श्रीडूंगरगढ़ में श्रद्धा एवं सम्मान के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। भाजपा युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष भवानी तावनिया ने बताया कि इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने अटल जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि अटल जी ने अपने संपूर्ण जीवन में सुशासन, राष्ट्र सेवा, लोकतांत्रिक मूल्यों और अंत्योदय की भावना को मजबूत किया। कार्यक्रम में यह भी कहा गया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के नेतृत्व में देश व प्रदेश में अटल जी के विचारों को आगे बढ़ाते हुए सुशासन की परंपरा को सशक्त किया जा रहा है। इस अवसर पर चेयरमैन मानमल शर्मा, शहर मंडल अध्यक्ष राधेश्याम दर्जी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष लीलाधर बोथरा, मंडल उपाध्यक्ष गजानंद दाधीच, मंडल महामंत्री संदीप सारस्वत आदि पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!