नैक को लेकर वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय में आयोजित हुई समीक्षा बैठक

AYUSH ANTIMA
By -
0


कोटा (श्रीराम इंदौरिया): वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय कोटा में नैक की तैयारियों को लेकर कुलगुरू प्रोफेसर बीएल वर्मा की अध्यक्षता में आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन केन्द्र (सीका) की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। विश्वविद्यालय जनसंपर्क प्रकोष्ठ के सह संयोजक विक्रम राठौड़ ने बताया कि कुलगुरु प्रो.बीएल वर्मा ने वर्ष 2028 में वीएमओयू के नैक प्रत्यायन को लेकर विस्तृत कार्ययोजना बनाने एवं आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। बैठक में इग्नू के विशेषज्ञों ने भी अपने दिए सुझाव प्रदान किए। बैठक में निदेशक अकादमिक प्रो.बी अरूण कुमार, निदेशक सतत शिक्षा प्रो.सुबोध, निदेशक शिक्षा प्रो.कीर्ति सिंह, निदेशक सीका प्रो.अनुराधा, कुलसचिव डॉ.पूर्वा अग्रवाल के अलावा प्रो.क्षमता और प्रो.अनुरोध ऑनलाइन जुड़े। इग्नू के सभी सदस्य भी ऑनलाइन जुड़े रहे। कुलगुरु प्रो.बीएल वर्मा ने कहा कि दूरस्थ शिक्षा की नामांकन वृद्धि, गुणवत्ता सुधार एवं उच्च शिक्षा के उन्नयन हेतु हम सभी को सामूहिक भागीदारी का निर्वहन करना होगा। विश्वविद्यालय का लक्ष्य केवल औपचारिक मानकों को पूरा करना नहीं, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और अनुसंधान के लिए एक मजबूत पहचान स्थापित करना है। हम सभी को आपसी समन्वय से विश्वविद्यालय की नैक रैंकिंग की प्राथमिकता को निर्धारित करना होगा। वीएमओयू को मुक्त शिक्षा की नवीनतम प्रणालियों को अपनाते हुए नवाचारों को अंगीकार कर अपनी सर्वोत्तम रैंकिंग निर्धारित करनी होगी। शिक्षण गुणवत्ता की राष्ट्रीय रैंकिंग और मुक्त शिक्षा में नवाचार की महत्वपूर्ण भूमिका है। समिति के सदस्यों में इग्नू के प्रो नवल किशोर ने कहा कि नई शिक्षा नीति में विद्यार्थियों का हित सर्वोपरि है और उसी के अनुरूप हमें चलना होगा। उन्होंने कहा कि कौशल विकास के साथ हमें शोध के कार्यों पर फोकस करना होगा। संकाय सदस्यों को किताबें और शोध पत्र लिखने होंगे। प्रो.नवल ने कहा कि इंडस्ट्री से विश्वविद्यालय को लिंकअप करना होगा, एमओयू करने होंगे, जिसका छात्रों को फायदा मिलेगा। इग्नू के प्रोफेसर भारत भूषण ने भी कहा कि हमें एक समान विकास योजना पर काम करना होगा।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!