बीकानेर (सरजीत सिंह)। आयुर्वेदिक परंपरा और मां के हाथों के भरोसे का प्रतीक मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश का मंगलवार को बीकानेर में भव्य लोकार्पण किया गया। कोटगेट–जोशीवाड़ा मार्ग स्थित विजय शॉपिंग मॉल के जी-24 शोरूम में आयोजित कार्यक्रम में उत्पाद को विधिवत रूप से लॉन्च किया गया।
इस अवसर पर इंडिया हेड ऋतिक सोनी ने बताया कि बदलती जीवनशैली के दौर में इम्युनिटी, डाइजेशन और एनर्जी को मजबूत बनाए रखना बेहद जरूरी हो गया है। इसी सोच के साथ 40 से अधिक आयुर्वेदिक हर्ब्स, नेचुरल इंग्रेडिएंट्स और लो शुगर फॉर्मूला से तैयार मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश बीकानेर में उपलब्ध कराया गया है।
उन्होंने बताया कि यह च्यवनप्राश इम्युनिटी बूस्ट करने के साथ-साथ दैनिक ऊर्जा और स्टैमिना प्रदान करता है, डाइजेशन व मेटाबॉलिज्म को सपोर्ट करता है और बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी आयु वर्ग के लिए उपयुक्त है। इसकी खासियत यह है कि यह पूरी तरह शुद्धता, गुणवत्ता और केयर के साथ तैयार किया गया है, ठीक वैसे ही जैसे मां घर पर बनाती है।
ऋतिक सोनी ने कहा कि बाजार में उपलब्ध अन्य उत्पादों से मम्मीज स्पेशल च्यवनप्राश अलग है, क्योंकि इसमें स्वाद, स्वास्थ्य और भरोसे का अनूठा संगम है। “सेहत भी, स्वाद भी, मां के प्यार के साथ” के स्लोगन के साथ यह उत्पाद परिवार के लिए सुरक्षित, प्रभावी और प्रामाणिक आयुर्वेदिक विकल्प प्रस्तुत करता है।
लॉन्चिंग कार्यक्रम में हरिकिशन, हरिप्रकाश, कमलकुमार सोनी, अशोक, अजय और राजीव पुरोहित सहित अनेक गणमान्य नागरिक, व्यापार प्रतिनिधि एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक लोग उपस्थित रहे।