जयपुर (श्रीराम इंदौरिया): अन्तर्राष्ट्रीय समरसता मंच के ग्लोबल ऐम्बेसडर डॉ.निर्मल जैन, सदस्य, सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय भारत सरकार ने भारत सरकार के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से शिष्टाचार भेट नई दिल्ली आवास पर कर वसुधैव कुटुम्बकम्, ग्लोबल विल्लेज, सत्यम् शिवम् सुन्दरम् की कार्य योजना से अवगत करायेंगे। अन्तर्राष्ट्रीय समरसता मंच के संयोजक एडवोकेट कुलदीप प्रसाद शर्मा ने बताया की भारत की शक्ति, प्रतिष्ठा, पंचशील सिद्धान्तो को वैश्विक स्तर पर बढाने के लिए। डॉ.निर्मल जैन द्वारा रक्षा मंत्री से शिष्टाचार भेट की। डॉ.निर्मल जैन को पिछले काफी समय से राजनाथ सिंह का आशीर्वाद प्राप्त होता आ रहा है। बिहार में मिली सफलता के लिए डॉ.निर्मल जैन ने राजनाथ सिंह को बधाईयां भी दी। डॉ.निर्मल जैन ने बताया की नेपाल राष्ट्र में 28 व 29 दिसम्बर को होने वाले वैश्विक शांति समरसता सम्मेलन भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती महोत्सव के समापन कार्यक्रम में राजनाथ सिंह को नेपाल में आमन्त्रित किया जायेगा।
*डॉ.निर्मल जैन ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की शिष्टाचार भेट वार्ता
By -
December 09, 2025
0
Tags: