बीकानेर। अयोध्या धाम स्थित श्रीराम मंदिर के द्वितीय स्थापना दिवस के अवसर पर बुधवार को बीकानेर में विशेष प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। यह प्रभात फेरी गर्भस्थ शिशु संरक्षण समिति के तत्वावधान में तथा समिति अध्यक्ष सुरेन्द्रकुमार उपाध्याय के संरक्षण में निकाली गई।
प्रभात फेरी करणी माता मंदिर से प्रारंभ होकर संकीर्तन करते हुए शहर की विभिन्न कुंज गलियों से गुजरती हुई श्रीराम मंदिर पहुंची। इस दौरान अनंत श्री विभूषित श्री श्री धरानंदजी महाराज (सागर), शिवबाड़ी महंत श्री श्री विमर्शानंदजी महाराज तथा इस्कॉन कोऑर्डिनेटर (बीकानेर) श्री संकर्षणप्रियदासजी महाराज का सान्निध्य प्राप्त हुआ।
श्रीराम मंदिर पहुंचने पर समिति पदाधिकारियों द्वारा तीनों संत विभूतियों, प्रभात फेरी मंडल एवं शामिल सभी सनातनी श्रद्धालुओं का स्वागत-सत्कार किया गया। खचाखच भरे मंदिर प्रांगण में शिवबाड़ी महंत श्री विमर्शानंदजी महाराज ने गर्भस्थ शिशु संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला, वहीं श्री श्री धरानंदजी महाराज ने “बेटी पढ़ाओ, बहू को पढ़ाओ” विषय पर श्रद्धालुओं को विस्तार से संबोधित किया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही। समिति के विशेष आमंत्रित सदस्यों में योगेन्द्रकुमार भाटी, नरेश कुमार छाबड़ा सहित सुरेश शर्मा, गिरिराज पारीक, भुवनेश यादव, सुशील शर्मा, सुगनाराम प्रजापत, बसंतकुमार शर्मा, शिवदयाल उपाध्याय, लक्ष्मण उपाध्याय, ईश्वर दयाल प्रजापत, गीता देवी उपाध्याय, नवरती देवी रामावत, किशना देवी प्रजापत, विजय उपाध्याय, कविता यादव, संतोष शर्मा, तुलसी देवी शर्मा, पत्रकार मंजू सोनी एवं मीडिया प्रभारी गोरधन सोनी ने सक्रिय सहभागिता निभाई।