नवगठित बीठनोक पंचायत समिति से ग्रामीण विकास को मिलेगी नई रफ्तार : विधायक अंशुमान सिंह

AYUSH ANTIMA
By -
0



बीकानेर। कोलायत विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने राज्य सरकार द्वारा बीठनोक को नवीन पंचायत समिति के रूप में गठित किए जाने के निर्णय को क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक एवं दूरदर्शी कदम बताया है। उन्होंने कहा कि इस निर्णय से ग्रामीण प्रशासन को मजबूती मिलेगी तथा जनकल्याणकारी योजनाओं का त्वरित और प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित हो सकेगा।
विधायक भाटी ने बताया कि नवसृजित बीठनोक पंचायत समिति में कुल 18 गांवों को शामिल किया गया है। इनमें बीठनोक, गिरीजासर, राणासर, गोविंदसर, गडियाला, मंडाल चारदान, शिंभू का भूर्ज, देवड़ों की ढाणी, पेथड़ों की ढाणी, करणपुरा, अंगनेऊ, चक माधोगढ़, हिराई की ढाणी, नोखड़ा, ग्रांधी, नगरासर, आरडी-860 तथा कोलासर पश्चिम शामिल हैं।
उन्होंने कहा कि पंचायत समिति के गठन से इन गांवों के ग्रामीणों को अब विकास कार्यों, प्रशासनिक सेवाओं एवं सरकारी योजनाओं के लिए दूर-दराज नहीं जाना पड़ेगा। शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सड़क, स्वच्छता, रोजगार एवं सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी योजनाओं का लाभ अब स्थानीय स्तर पर अधिक पारदर्शी, प्रभावी एवं समयबद्ध रूप से मिल सकेगा।
विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, राज्य सरकार एवं पंचायती राज विभाग का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बीठनोक पंचायत समिति क्षेत्र को विकास का नया केंद्र बनाएगी और ग्रामीण लोकतंत्र को और अधिक सशक्त करेगी।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!