राजस्थान सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर श्रीडूंगरगढ़ में स्वच्छता, जन-जागरूकता व नागरिक सहभागिता के विशेष कार्यक्रम आयोजित

AYUSH ANTIMA
By -
0



श्रीडूंगरगढ़/बीकानेर (तोलाराम मारू): वर्तमान राजस्थान सरकार के सफल दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में नगर पालिका श्रीडूंगरगढ़ द्वारा 14 दिसंबर 2025 को नगर में स्वच्छता, नागरिक सहभागिता, जन-जागरूकता एवं सौन्दर्यकरण पर आधारित विशेष कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों का नेतृत्व ताराचन्द सारस्वत, विधायक श्रीडूंगरगढ़ की अगुवाई में किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत नगर के मुख्य बाजार स्थित नवीन बस स्टेण्ड पर व्यापक स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाया गया, जिसमें सार्वजनिक स्थलों की सफाई, कचरा हटाने, सौन्दर्यकरण एवं स्वच्छ परिवेश निर्माण पर विशेष ध्यान दिया गया। साथ ही ओसवाल श्मशान भूमि में श्रमदान कार्यक्रम आयोजित कर साफ-सफाई की गई, जिससे सामाजिक सहभागिता का सशक्त संदेश दिया गया। विधायक सारस्वत ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं नागरिक सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण की दिशा में निरंतर प्रभावी कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान को सफल बनाने में जन सहभागिता सबसे महत्वपूर्ण कड़ी है और प्रत्येक नागरिक का सहयोग ही स्वच्छ, स्वस्थ एवं विकसित नगर की पहचान बनाता है। बस स्टेण्ड परिसर में नगर पालिका प्रशासन द्वारा आमजन से स्वच्छता अभियानों में भागीदारी निभाने की अपील की गई तथा दैनिक जीवन में स्वच्छता को अपनाने हेतु प्रेरित किया गया। इस दौरान नगरवासियों को यह संदेश दिया गया कि सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में पालिका हल्का जमादार, समस्त सफाई कर्मचारीगण एवं बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं आम नागरिक उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!