नेपाल में विश्व रत्न स्व.महावीर प्रसाद टोरड़ी की श्रद्धांजलि सभा का भव्य आयोजन

AYUSH ANTIMA
By -
0


जयपुर: भारत–नेपाल के मैत्रीपूर्ण संबंधों को विगत तीन दशकों से अधिक समय तक सुदृढ़ करने वाले अंतर्राष्ट्रीय समरसता मंच के संस्थापक विश्व रत्न स्वर्गीय श्री महावीर प्रसाद टोरड़ी की श्रद्धांजलि सभा नेपाल की राजधानी काठमाण्डौ में भव्य एवं गरिमामय स्वरूप में आयोजित की जाएगी। यह आयोजन स्व.टोरड़ी जी द्वारा वैश्विक शांति, सामाजिक समरसता एवं भारत–नेपाल मैत्री के लिए किए गए आजीवन योगदान को समर्पित रहेगा। अंतर्राष्ट्रीय समरसता मंच के संयोजक डॉ.कुलदीप प्रसाद शर्मा (एडवोकेट) ने जानकारी देते हुए बताया कि स्व.महावीर प्रसाद टोरड़ी को 25 राष्ट्रों का समर्थन प्राप्त था और उन्होंने अपने संपूर्ण जीवन को भारत–नेपाल के राजनयिक, सामाजिक एवं आर्थिक संबंधों को सुदृढ़ करने के साथ-साथ वैश्विक शांति एवं समरसता के प्रचार-प्रसार में समर्पित किया। उन्होंने नेपाल सरकार के प्रथम उपराष्ट्रपति न्यायमूर्ति परमानन्द झा के साथ 15 वर्षों से अधिक समय तक सक्रिय सहयोग करते हुए भारत की प्रतिष्ठा, शक्ति एवं वैश्विक पहचान को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। श्रद्धांजलि सभा के अवसर पर नेपाल राष्ट्र के सातों प्रदेशों से अंतर्राष्ट्रीय समरसता मंच के कार्यकर्ता एवं प्रतिनिधि रशियन कल्चर सेंटर, काठमाण्डौ में एकत्रित होंगे, जहां सभी उपस्थितजन स्व.महावीर प्रसाद टोरड़ी के चित्र पर श्रद्धा–सुमन अर्पित कर शांति प्रार्थना करेंगे। इस गरिमामय कार्यक्रम में नेपाल के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, उप राष्ट्रपति सहित नेपाल सरकार के कैबिनेट मंत्रियों को भी आमंत्रित किया गया है। यह श्रद्धांजलि सभा भारत–नेपाल के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं भावनात्मक संबंधों को और अधिक मजबूत करने के साथ-साथ स्व.टोरड़ी जी के वैश्विक शांति और समरसता के संदेश को आगे बढ़ाने का माध्यम बनेगी।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!